Rail Accident शहडोल में एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलटे, सायरन बजते ही मचा हड़कंप
शहडोल में एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलटे, सायरन बजते ही मचा हड़कंप

Rail Accident शहडोल में एक मालगाड़ी के 4 डिब्बों के पलटने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कोयला लोड़ कर राजस्थान जा रही थी। कोयले से भरी मालगाडी जैसे ही शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पहुंची तो उसके चार डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गये। यह दुर्घटना सुबह 6 .40 बजे की बताई गई है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यार्ड लाइन 10 पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं जिस कारण ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेनों का आवागमन यथावत जारी है। उधर पटरी से पलटे हुये डिब्बों को हटाने का काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्री ट्रेनों में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि मेन लाइन से हटकर यार्ड में दुर्घटना घटी है। यार्ड में रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
जैसे ही मालगाडी के डिब्बे पलटे उसके पश्चात ही रेलवे का सायरन कई बार बजा। जिस कारण आधे शहर के लोग यह सोचने पर मजबूर हो गये कि कहीं कुछ अनहोनी हो गई है








