Latest

Raid In Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग अड्डे पर छापा, सात युवतियां और दो युवक गिरफ्तार

Raid In Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग अड्डे पर छापा, सात युवतियां और दो युवक गिरफ्तार। जूनी इंदौर थाने की पुलिस ने शनिवार रात जुए के हाईटेक अड्डे पर छापा मारा। आनलाइन गेमिंग अड्डे से पुलिस ने सात युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया। संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर जब्त किए हैं। तार मुंबई और राजस्थान से जुड़े हुए हैं।

 

आनलाइन गेमिंग अड्डे पर छापा

एसआइ रिद्धि शर्मा के मुताबिक छापा नवरंग प्लाजा पर पड़ा था। पुलिस ने यहां से कृतिका, ज्योति, शिवानी, शीतल, मीना, स्वाति, सुप्रीत सहित अनिकेत और अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपित राकी बुक और डायमंड एक्सचेंज के नाम से आनलाइन जुए की आइडी बना रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम