Latestमध्यप्रदेश

राहुल की राघौगढ़ में सभा फिर ब्यावरा में करेंगे किसान संवाद

राहुल की राघौगढ़ में सभा फिर ब्यावरा में करेंगे किसान संवाद

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को शिवपुरी से प्रारंभ होगी। रोड शो करने के बाद वह हेलीकाप्टर से गुना पहुंचेंगे। यहां हनुमान चौराहे से यात्रा की शुरुआत होगी।

राघौगढ़ नया बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। बीनागंज से फिर यात्रा प्रारंभ होगी और ब्यावरा में संबोधन के बाद भाटखेड़ी में किसानों से संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि राघौगढ़ में रोड शो और सार्वजनिक संबोधन के बाद बड़ा कार्यक्रम ब्यावरा में होगा। भाटखेड़ी के पास रात्रि विश्राम के बाद पांच मार्च को सुबह पचौर से यात्रा प्रारंभ होगी।

मक्सी में प्रवेश करके विजयगंज मंडी होते हुए राहुल गांधी उज्जैन पहुंचेंगे। यहां महाकाल मंदिर में दर्शन कर उज्जैन गेट से देवास गेट तक युवा अधिकार रैली में शामिल होंगे।

Back to top button