Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी शनिवार को मप्र में जन आक्रोश यात्रा में होंगे शामिल,

Rahul Gandhi In MP। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीचुनाव अभियान के अंतर्गत शनिवार को मध्य प्रदेश के पहले दौरे पर होंगे। वे शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संगठन के प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि राहुल इंदौर सुबह 10.40 बजे पहुंचेंगे। फिर वहां से हेलीकाप्टर से साढ़े 11 बजे पोलायकला आएंगे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की अगुआई में मालवांचल में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में कुछ देर शामिल होने के बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम