कैलवारा खुर्द में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

कैलवारा खुर्द में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्
कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 1 मझगवां फाटक के ग्राम केलवारा खुर्द मे़ नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति बोहता द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी राजू यादव के समन्वय और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति केलवारा खुर्द के सहयोग से देवी भजनों का आयोजन किया गया , तत्पश्चात नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी राजू यादव के द्वारा अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान में जन भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित ग्राम वासियों और महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया गया।जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों ,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं व छात्र-छात्राओं के सहयोग से अभियान के प्रथम चरण में जन जागरूकता के लिए कलश यात्रा, जल स्रोतों का पूजन,वृक्षों का पूजन, प्याऊ की स्थापना के साथ-साथ अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। द्वितीय चरण में इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल स्रोतों, कुआं, तालाब, नदी, बावड़ी की जन भागीदारी से साफ सफाई और गहरीकरण आम जन के सहयोग से सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किया जाना है। आयोजन में ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के सरपंच संतोष निषाद, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष प्रतिमा दहिया, सचिव सदा कुशवाहा सहित समिति सदस्यों एवं ग्राम वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।








