केंद्रीय महासंघो द्वारा की जा रही हड़ताल के समर्थन मे आयुध निर्माणी मे भी हुआ विरोध प्रदर्शन

केंद्रीय महासंघो द्वारा की जा रही हड़ताल के समर्थन मे आयुध निर्माणी मे भी हुआ विरोध प्रदर्श
कटनी- केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार काले श्रमकानूनों, निजीकरण, निगमीकरण, आउटसोंरसिंग बंद करने, अनुकंपा नियुक्ति, विनाशकारी एन पी एस और यू पी एस के विरोध में आयुध निर्माणी कटनी में ए आई डी ई एफ एवं इंटक से संबद्ध मजदूर संघ और आ फै कर्म यूनियन के आवाहन पर कर्मचारियों ने सुबह नारेबाजी की। काले बैच लगाकर दिन भर कार्य करेंगे और दोपहर में एक घंटे लंच बॉयकाट करेंगे। महासंघो द्वारा की जा रही देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे आयुध निर्माणी कटनी में ये कार्यक्रम एच एम एस समर्थित मजदूर संघ, आ. फै. क. यूनियन (इंटक) और लेबर यूनियन द्वारा किये गए। कार्यक्रम मे सैकड़ो कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जबकि बी एम एस समर्थित यूनियन ने सरकार का सहयोग किया और बकायदा पत्र लिखकर कर्मचारियों के आंदोलन के विरोध में लामबंद हुए। जुलाई 2025 मे भी महासंघो द्वारा देश व्यापी हड़ताल की गई थी। जिसमे सभी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक घंटा कार्य का बॉयकाट किया था। इस बार एक यूनियन द्वारा सरकार की कर्मचारियों विरोधी नीतियों का समर्थन करने के कारण कर्मचारियों मे उहा पोह की स्थिति बनी रही। सभी कर्मचारी सरकार की नीतियों से प्रताडित तो हैं, लेकिन विरोध नही कर पा रहे हैं।








