katniमध्यप्रदेश

ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कटनी आर्ट्स एण्ड कामर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा की अध्यक्षता में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्रदान करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प माला अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात् चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा, उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया तथा रोपित पौधे को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा के द्वारा की गई।

 

इसके पश्चात् महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने पर्यावरण विषय पर अपने व्यक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं देखरेख करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम स्वयं पौधा नहीं लगा सकते हैं तो कम-से-कम यह अवश्य करें कि जब कहीं घूमने आदि जाते हैं तो अपने साथ वृक्षों से सम्बंधित बीज लेकर जाए तथा उसे किसी ऐसे स्थान पर बिखरा दें ताकि जब बारिश हो तो उस स्थान पर बीजों से अंकुरण होकर पौधे तथा पौधे से छायादार ऑक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्ष बन सके। इसी प्रकार महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री द्वारा भी छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण दिवस मनाने सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई। इसके पश्चात् छात्र छात्राओं ने पर्यावरण विषय अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालय के कला विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र वर्मा द्वारा किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के ऑटोनॉमस कुलसचिव शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर. आर.एस. परिहार, ऑटोनॉमस सेल प्रभारी डॉ. आराधना अग्रहरि, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान/कम्प्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, रीतेश निगम, लाइब्रेरियन नीलम राजवानी, रवि यादव, गगन गुप्ता, श्री समीप श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, सुश्री किरण पाल. सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, शैलेज तिवारी, अतीत तिव पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुश्री वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिया रैकवार, सुश्री सृष्टि जैन, श्री बीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, श्री शेखर सेन एवं अन्य समस्त स्ना की उपस्थिति रही।

Back to top button