Site icon Yashbharat.com

दद्दाधाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक संजय सत्येन्द्र पाठक ने जताया आभार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम को दिया साधुवाद

IMG 20251114 WA0017

कटनी(YASHBHARAT.COM)। झिंझरी स्थित दद्दाधाम परिसर में नवनिर्मित मंदिर में बीती 9 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिव्य और भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक, पूर्वमंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम संयोजक श्री पाठक ने अपने आभार उद्बोधन में कहा कि सभी विभागों ने समर्पित भाव से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनुकरणीय सेवाभाव, सुसंगठित व्यवस्था और सतत तत्परता का परिचय दिया। जिला प्रशासन ने अपने प्रभावी समन्वय, दूरदर्शिता और सजगता से संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अनुशासन की अद्भुत तैयारी के साथ श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया। नगर निगम द्वारा स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, जल आपूर्ति एवं साफ.-सफाई से जुड़ी सेवाओं को निरंतर सक्रिय रखकर महोत्सव की गरिमा में उल्लेखनीय योगदान दिया। श्रीपाठक ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम के सतत सहयोग, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता ने इस पावन आयोजन की साधना को और अधिक दिव्य एवं सफल बनाया। जिसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद का आभार। श्रीपाठक ने जिले की धर्मप्रिय जनता का भी आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है। श्रीपाठक के अलावा दद्दाजी शिष्य मंडल, मंदिर निर्माण समिति, श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम समिति ने भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम को आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञा्िरपत किया है।
मीडिया का भी किया आभार
कार्यक्रम संयोजक संजय सत्येन्द्र पाठक ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिव्य आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले की प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया का भी आभार व्यक्त किया है। अपने आभार संदेह में श्रीपाठक ने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया की सात्तिवक, संवेदनशील और समर्पित पत्रकारिता ने महोत्सव की गरिमा में अमूल्य योगदान दिया। जिसके लिए वो सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

Exit mobile version