Latest

गौ-सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेमचंद जैन को मिलेगा सम्मान, CM डॉ. यादव 20 जून को करेंगे पुरस्कार प्रदान

गौ-सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेमचंद जैन को मिलेगा सम्मान, CM डॉ. यादव 20 जून को करेंगे पुरस्कार प्रदान

कटनी। गौ-सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेमचंद जैन को मिलेगा सम्मान, CM डॉ. यादव 20 जून को करेंगे पुरस्कार प्रदान। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन में कटनी जिले के श्री प्रेमचंद जैन प्रेमी को आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान से पुरस्कृत करेंगे।

जैन को वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी का मिलेगा प्रथम पुरस्कार और 1 लाख रूपए की राशि

जैन को वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी का मिलेगा प्रथम पुरस्कार और 1 लाख रूपए की राशि
जैन को वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी का मिलेगा प्रथम पुरस्कार और 1 लाख रूपए की राशि

मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल के उपसंचालक ने बताया कि श्री प्रेमचंद जैन को वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। श्री जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने हाथों से व्यक्तिगत श्रेणी का प्रथम पुरस्कार और 1 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे।

कटनी निवासी श्री प्रेमचंद जैन रूंगटा कंपाउंड जैन मंदिर के पास रहते हैं और वे एक समर्पित गौ सेवक है। श्री जैन पिछले 20 वर्षों से गौ- सेवा के प्रति तन-मन-धन से गौ-सेवा के प्रकल्प में लगे हैं।

Back to top button