प्रतिभा सम्मान योजना प्रतियोगिता: कटनी के सक्षम कोष्टा ने किया शहर का नाम रोशन

Screenshot 20250818 162022 WhatsApp

​कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी शहर के वार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र सक्षम कोष्टा ने ‘प्रतिभा सम्मान योजना’ के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कटनी जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सक्षम ने देशभर से चयनित 100 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
​सक्षम की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर एक सुंदर पेंटिंग बनाई थी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों से छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, लेकिन सक्षम की कला ने उन्हें पहला स्थान दिलाया।
​सोमवार को कटनी के जिला पंचायत कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने सक्षम को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक जायसवाल ने सक्षम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए सक्षम ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें पेंटिंग करने से कभी नहीं रोका, बल्कि हमेशा उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, “जब मैंने पेंटिंग शुरू की तो मेरे माता-पिता ने मुझे रोका नहीं, बल्कि मेरा साथ दिया। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि पेंटिंग में कोई भविष्य नहीं है, पढ़ाई पर ध्यान दो। शायद यही वजह है कि आज मुझे यह सफलता मिली है।” सक्षम ने अपने गुरुजनों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श