katniमध्यप्रदेश

फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार, 98 सिम जब्त,माधवनगर पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में सिम के इस्तेमाल का खुलासा

फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार, 98 सिम जब्त,माधवनगर पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में सिम के इस्तेमाल का खुलास

 

कटनी -ऑपरेशन फास्ट 2.0 के तहत माधवनगर पुलिस ने धोखाधड़ीपूर्वक फर्जी सिम जारी करने वाले एक पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश गुप्ता निवासी खेरेमाई मंदिर के पास, लखेरा, कटनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन, तीन मोबाइल फोन, एडाप्टर तथा एयरटेल और वीआई कंपनी की 98 सिम जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (ढ4 सी) से प्राप्त निर्देशों के बाद जिले में फर्जी सिम और साइबर अपराधों में उनके इस्तेमाल की जांच की जा रही थी। जिला साइबर टीम की जांच में सामने आया कि पीओएसएजेंट आकाश गुप्ता लोगों को गुमराह कर उनकी सहमति के बिना नाम, पता, आधार कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट आदि हासिल करता था। इसके बाद इन दस्तावेजों के आधार पर

 

फर्जी तरीके से सिम जारी कर अन्य लोगों को बेच देता था। जांच में पूनम बेन, पति निलेश बेन, निवासी महाराणा प्रताप वार्ड, कटनी तथा अंजुम परवीन, पति मोहम्मद फारुख अंसारी, निवासी रामनिवास वार्ड, कटनी के नाम से जारी सिम भी सामने आई। इन सिमों का इस्तेमाल अन्य स्थानों पर साइबर फ्रॉड में किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के दौरान आरोपी आकाश गुप्ता को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा एक अन्य साथी के माध्यम से फर्जी सिम उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने साथी की तलाश शुरू कर दी है। माधवनगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 948/26 के तहत धारा 318(4), 316(2) बीएनएस एवं 66 (सी) आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 42(3) (ई) एवं 42(6) का भी इजाफा किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपना आधार कार्ड, फोटो, बायोमेट्रिक अथवा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज अनजान व्यक्ति को न दें। अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम की जानकारी समय-समय पर जांचते रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Back to top button