कटनी । –कलेक्टर अवि प्रसाद ने पवई द्वितीय ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीपस्थ पन्ना जिले के केन नदी पर बने पवई जलाशय तेंदूघाट डैम से कटनी जिले के 159गांवों के 41हजार 283परिवारों के घरों में नल से जल की आपूर्ति की जाएगी।
करीब 271करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट के कार्यों में और अधिक तेजी लाने कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए निर्देश
कलेक्टर अवि प्रसाद ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से करीब 271करोड़ रूपए की लागत से बन रही पवई ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना की विस्तृत जानकारी ली। इस जल प्रदाय योजना से कटनी जिले के रीठी विकासखंड के 109ग्रामों और मुडवारा के 50गांवों में नल से जस की आपूर्ति होगी।श्री प्रसाद ने जल निगम के अधिकारियों और जनरल मैनेजर शिवम सिन्हा को जरूरी दिशा- निर्देश दिये। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि योजनान्तर्गत होने वाले सभी कार्यों की गति में तेजी लायें। ताकि तय समयावधि में सभी 159गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू की जा सके।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जल निगम को निर्देशित किया कि गांवों में जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाते समय गांव में आर.सी.सी. सड़क की कटिंग जे.सी.बी मशीन से नही कराने के निर्देश दिए। श्री प्रसाद ने कहा कि जब भी सड़क की कटिंग हो रोड कटर मशीन से करवायें और उसके बाद सड़क की मरम्मत भी करवायें।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जल निगम के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि पानी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए कुल 362किलोमीटर पाईप लाईन बिछाना है। इसमें से अब तक 67किलोमीटर पाईप लाईन बिछाई जा चुकने की जानकारी बैठक में दी गई। इसी प्रकार पंपिंग के लिए कुल 413किलोमीटर पाईप लाईन बिछाई जाना है। इसमें से अब तक 58किलोमीटर पंपिंग पाईप लाईन बिछाई जा चुकी है।बताया गया कि पवई ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से जिले के विकासखंड रीठी के 109गांव और विकासखंड कटनी मुड़वारा के 50गांवों को मिलाकर कुल 159ग्रामों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे इन ग्रामों के 2लाख 25हजार 988ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इसके लिए पाइप लाइनों का नेटवर्क बिछाया जाएगा। योजना की देख-रेख और संधारण करने हेतु कर्मचारियों की सुविधा के लिए 7स्टाफ क्वार्टर भी बनाये जाएंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद को बताया गया कि पवई डैम में 10मीटर व्यास और 28मीटर गहराई का एक इंटकवैल के निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। साथ ही 28एम.एल.डी पानी की क्षमता का पन्ना जिले के शाहनगर के ग्राम बिसानी में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का कार्य भी शुरू है। पानी की आपूर्ति करने 55पानी की टंकियां तथा मुड़वारा तहसील के ग्राम खडौला में सम्पवैल, 6पंप के साथ -साथ 17किलो मीटर लंबी 33के.व्ही. क्षमता की हाईटेंशन लाइन खींची जायेगी। अप्रैल वर्ष 2025तक योजना का पूरा होना प्रस्तावित है।