Site icon Yashbharat.com

थाना बना अखाड़ा: मुंशी ने ASI को बेहोश किया, SSP ने कार्रवाई के आदेश दिए

As per the data shared by the Pune City Police th 1737661664537

थाना बना अखाड़ा: मुंशी ने ASI को बेहोश किया, SSP ने कार्रवाई के आदेश दिए, झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां के एक थाने में एएसआई और मुंशी के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच थाने में बंद चोरों को छोड़े जाने को लेकर बहस शुरू हुई थी और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस मारपीट के दौरान मुंशी ने एएसआई की इतनी पिटाई कर दी की वह बेहोश हो गया। पूरा मामला अब जिला एसएसपी तक के पास पहुंच गया है। जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए है।

थाना बना अखाड़ा: मुंशी ने ASI को बेहोश किया, SSP ने कार्रवाई के आदेश दिए

थाना बना अखाड़ा: मुंशी ने ASI को बेहोश किया, SSP ने कार्रवाई के आदेश दिए

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, धुर्वा थाना में एएसआई सुदीन रविदास और थाने के मुंशी उदय शंकर यादव के बीच मारपीट हुई। ASI सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि धुर्वा थाने के मुंशी उदय शंकर यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। दरअसल, यह घटना चोरी और छिनतई के आरोप में धुर्वा थाना में पकड़े गए 12 संदिग्धों में से आधा दर्जन संदिग्धों को बिना कारण थाना से छोड़ने पर, सवाल पूछे जाने के बाद हुआ था।

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर हो सकती है उत्तराधिकारी की घोषणा, चीन की बढ़ी चिंता
इस वजह से हुआ था दोनों के बीच विवाद
पीड़ित एएसआई ने बताया कि 27 जून को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रथ मेला का आयोजन किया गया था। इसी मेले से चोरी और छिनतई करने के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें धुर्वा थाना में बंद किया गया था। सभी संदिग्धों को जेल में बंद करने के बाद एएसआई सुदीन रविदास ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट गए थे। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि 12 में से आधे यानी 6 आरोपियों को थाना से बगैर किसी कारण बताएं मुंशी उदय शंकर यादव ने छोड़ दिया था।

इसी को लेकर एएसआई और मुंशी के बीच विवाद शुरू हुआ था। जब ASI ने उदय शंकर यादव से इसको लेकर सवाल किया तो वह आग बबूला हो गए और पुलिस पदाधिकारी एएसआई सुदीन रविदास के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एएसआई बेहोश हो गए। हालांकि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और मामले को किसी तरह शांत कराया।

कोल्हापुरी चप्पल पर Prada का विवाद: कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे का कड़ा बयान, “चोरी नहीं सहेगा राज्यआरोपी मुंशी पर कार्रवाई करने की मांग
इसे लेकर पीड़ित एएसआई सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआइजी से शिकायत करते हुए आरोपी मुंशी पर कार्रवाई करने की मांग की। इधर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट और अनुशासनहीनता मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जांच के निर्देश दिए हैं। झारखंड में पुलिस थाना में ही पुलिस पदाधिकारी के पीटे जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. धुर्वा थाना की घटना से पहले रांची के ही लालपुर थाने में पदस्थापित एएसआई सुनील मुर्मू कीदो युवकों रवि रंजन और विनोद ने थाना परिसर में ही बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Exit mobile version