Site icon Yashbharat.com

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया

chori

रायपुरबॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद एफआइआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप है।

तपन इस मामले की शिकायत लेकर मुजगहन थाना पहुंचे, तो पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बता दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जाना चाहिए। इसके बाद तपन ने न्यायालय में परिवाद दायर किया।

कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश

न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा बेक की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिया।

शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित ने अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद किया था। बताया गया कि एक सितंबर 2023 को तपन अपने गांव गरियाबंद गए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आकर किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान ले गई।

Exit mobile version