katniLatest

अधिक शराब के सेवन से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अधिक शराब के सेवन से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत रॉबर्ट लाईन स्थित एक मिल में कार्यरत श्रमिक की अधिक शराब के सेवन से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबलू पिता चमरू कोल 32 वर्ष आज सुबह अपनी पत्नी प्रियंका कोल के साथ मिल में काम करने पहुँचा था। युवक ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था। बबलू मिल के बाहर पेड़ के नीचे सो रहा था

। खाने के समय पत्नी प्रियंका पति को खाना खाने उठाने गई लेकिन पति नही उठा। इसकी सूचना पत्नी ने मिल मालिक को दी। जिसके बाद 108 एबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Back to top button