सायना किड्स स्कूल में कविता पाठ प्रतियोगिता संपन्न
सायना किड्स स्कूल में कविता पाठ प्रतियोगिता संपन्न.
SYNA News कटनी के प्रतिष्ठित सायना किड्स स्कूल में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्राइमरी से से लेकर नर्सरी कक्षा तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बेटी बचाओ, संकल्प, परिश्रम, पर्यावरण, समय, पेड़ बचाओ, बचपन, श्रमदान, मां आदि विषयों पर सुंदर-सुंदर कविताएं प्रस्तुत करते हुएअपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
कविता पाठ कर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का दिया परिचय
कार्यक्रम में बतौर जज सेंट्रल पब्लिक एकेडमी एचएसएस स्कूल की मिसेज नंदिनी सिंह एवं डीएवी एसीसी स्कूल कटनी की मिसेज मौली लालवानी,मुख्य अतिथि डॉक्टर आदित्य कुमार शर्मा सायना इंटरनेशनल स्कूल, प्रबंधन प्रतिनिधि मिस्टर ऋषि अरोरा,विशेष अमांत्रित सदस्य डॉ राजेश कुमार सायना प्रबंधन स्कूलऔर डॉ लियोनी सहित सभी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ की सराहना की। डॉ राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता हें। वहीं उनमें आम्त विश्वास की भावना पैदा होती हैं। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता में अगणी रहने पर सम्मानित किया।
ये बच्चें रहे प्रतियोगिता में विजेता
कक्षा नर्सरी से प्रथम पुरुस्कार इशानी रंगलानी (हैप्पी डेज़ स्कूल) द्वितीय कुशाग्र गुप्ता सायना किड्स स्कूल।
एलकेजी कक्षा से प्रथम विजेता सम्मलित रूप से आरना चौरसिया और रिदम सहगल (सायना किड्स स्कूल) दूसरे स्थान पर शिविका स्वामी (लिटिल फील्ड स्कूल) यूकेजी कक्षा से प्रथम आरुष चौबे ,दूसरे स्थान साक्ष्य पाटले (सायना किड्स स्कूल)पॉइंट्स के आधार पर ओवरऑल परफॉर्मेन्स की ट्रॉफी लिटिल फील्ड स्कूल कटनी को दी गई।