Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी जिले में उत्साह पूर्वक सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात

कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात (123 वीं) आज अंतिम रविवार को पूरे जिले में सुनी गई। मन की बात के जरिये लोगों ने बेहद उत्सुकता से घरों दुकानों सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न संचार माध्यमों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उसे आत्मसात किया। मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी रवि खरे ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष  दीपक टण्डन, जिला प्रभारी  संजय साहू के मार्गदर्शन में कटनी जिले में बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिसमें स्थानीय लोगों की उत्साहजनक भागीदारी थी।

विधायक संजय पाठक ने निवास पर परिवार के साथ विधायक संदीप जायसवाल ने निवास पर विधायक धीरेंद्र सिंह तथा विधायक प्रणय पांडे ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी, इसी तरह महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने अपने बूथ अंतर्गत मन की बात को सुना। जिले के पदाधिकारियों ने अपने अपने तय स्थानों पर यह कार्यक्रम सुना। मंडलों में मंडल अध्यक्ष जिला तथा वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर मन की बात सुनी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो शो मन की बात से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह 10 साल पहले शुरु हुआ था और आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। योग अब सशक्तिकरण का जरिया बन गया है।

उन्होंने ये भी बताया, ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ यानी WHO ने भारत कोउ Trachoma free घोषित कर दिया है। अब भारत Trachoma मुक्त देश बन चुका है। ये उन लाखों लोगों की मेहनत का फल है, जिन्होंने बिना थके, बिना रुके, इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। ये सफलता हमारे हेल्थ वर्कर्स की है। पीएम ने इमरजेंसी के दौर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्याय पालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। इसके ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

पीएम मोदी ने कहा, “धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसर का महाअनुष्ठान होती हैं। जितने लोग यात्रा में जाते हैं, उससे ज्यादा लोग उनकी सेवा में जुट जाते हैं। लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हुई है

जिले के मुड़वारा, दीनदयाल उपाध्याय, माधवनगर, निवार,कटनी ग्रामीण, एनकेजे, बड़वारा, पान उमारिया, सिलौड़ी, ढीमरखेड़ा, विलायतकला, देवरीहटाई, बरही, कैमोर, विजयराघवगढ़, सिंनगौड़ी, कांटी, पिपरियाकला,खितौली, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, रीठी, देवगांव, बिलहरी, बाकल, कुआं में मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम