Site icon YASHBHARAT.COM

PM मोदी की अपील का बड़ा असर: 40% घटा भारत का गोल्ड इम्पोर्ट, ₹65 लाख प्रति किलो सस्ता हुआ सोना; शादी के सीजन में आम लोगों और ज्वैलर्स को बड़ी राहत

GOLD SHARE

PM मोदी की अपील का बड़ा असर: 40% घटा भारत का गोल्ड इम्पोर्ट, ₹65 लाख प्रति किलो सस्ता हुआ सोना; शादी के सीजन में आम लोगों और ज्वैलर्स को बड़ी राहत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोने की खरीद कम करने की अपील का सीधा असर अब भारत के आयात (Import) आंकड़ों और सर्राफा बाजार में दिखाई देने लगा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दावा किया है कि पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर के मुकाबले इस साल इसी अवधि में भारत के सोने के आयात में करीब 40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। इस कदम से न केवल देश के व्यापार घाटे को संभालने में मदद मिली है, बल्कि सोने की कीमतों में भारी गिरावट आने से आम उपभोक्ताओं और ज्वैलर्स को भी बड़ा फायदा हुआ है।

आयात में 16.46 अरब डॉलर की भारी कमी CTI चेयरमैन बृजेश गोयल द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार:

 इस अवधि के दौरान भारत ने 41.24 अरब डॉलर का सोना आयात किया था।  इस साल इसी अवधि में यह आंकड़ा घटकर 24.7 अरब डॉलर रह गया है। यानी सीधे तौर पर 16.46 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना खरीदा था, लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 में इसके घटकर 35 से 40 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है (सालाना आधार पर 40-50% की कमी)।

Gold-Silver Prices 2026: ऐतिहासिक गिरावट, 10 ग्राम सोना 7 हजार रुपये सस्ता हुआ, 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

1.90 करोड़ से घटकर 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो पर आया भाव

सोने की मांग घटने का सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ा है। बृजेश गोयल के मुताबिक, प्रधानमंत्री की अपील के समय सोने का भाव करीब 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर था, जो अब घटकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो रह गया है। यानी प्रति किलो सोने की कीमत में करीब 65 लाख रुपये की भारी गिरावट आई है। गोयल ने कहा कि इस गिरावट ने उन बड़े ज्वैलर्स और कारोबारियों को संभावित आर्थिक नुकसान से बचा लिया है, जो भारी स्टॉक रखते हैं। साथ ही शेयर बाजार में गोल्ड ईटीएफ और ऑनलाइन गोल्ड में निवेश करने वालों को भी इसका लाभ मिला है।

शादी के सीजन में 52 लाख शादियां, 6 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान

गोयल ने बताया कि देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इस साल देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे कुल लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें अकेले ज्वैलरी, सोने और चांदी की हिस्सेदारी करीब 8 से 10 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सोने की कीमतों में आई नरमी से शादी वाले परिवारों के गहनों का बजट अब काफी हद तक नियंत्रण में रहेगा।

Exit mobile version