PM Modi UAE Visit: पेरिस से अबू धाबी पहुंचे PM मोदी, UAE बोला- हमारी आर्थिक साझेदारी मील का पत्थर

PM Modi UAE Visit LIVE: पेरिस से अबू धाबी पहुंचे PM मोदी, UAE बोला- हमारी आर्थिक साझेदारी मील का पत्थर।

 यूएई  के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि नई दिल्ली के साथ तेल व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

संयुक्त अरब अमीरात-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) विकास और अवसर के एक नए युग को आकार देने के लिए किया गया था।

 

एक इंटरव्यू में जेयूदी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) विकास और अवसर के एक नए युग को आकार देने के लिए किया गया था। सीईपीए भारत और यूएई के बीच 18 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षरित एक समझौता है और यह 1 मई, 2022 को लागू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। भारत और यूएई के बीच सीईपीए की सफलता के बारे में बोलते हुए डॉ थानी अल जेयूदी ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यूएई-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को दोनों देशों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूएई-भार सीईपीए को इसलिए डिजाइन किया गया था ताकि 80 फीसदी वस्तुओं पर टैरिफ को हटाकर या कम करके, व्यापार के लिए अनावश्यक बाधाओं को समाप्त करके, निवेश के लिए नए प्लेटफॉर्म बनाकर, और एक-दूसरे के निजी क्षेत्र के लिए सरकारी खरीद को खोलकर 2030 तक द्विपक्षीय गैर-तेल व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक बढ़ाया जा सके, जिससे विकास और अवसर का एक नया युग बने।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मई 2023 को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि पिछले एक वर्ष के दौरान सीईपीए ने यूएई के साथ भारत के द्विपक्षीय व्यापार और विशेष रूप से यूएई को भारत के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार अप्रैल 2022 से मार्च 2023  तक बढ़कर 84.5 अरब डॉलर हो गया है।

क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले। दुबई के बुर्ज खलीफा ने प्रधानमंत्री मोदी की भारत की आधिकारिक यात्रा से पहले कल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करने के लिए आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर रहे।  इससे कुछ घंटे पहले यूएई ने कहा कि भारत के साथ उसकी आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यूएई  के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि नई दिल्ली के साथ गैर-तेल व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

Exit mobile version