Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

PM Modi Live नारी शक्ति यह ठान कर निकली कि भाजपा का परचम लहराएंगी-PM मोदी

PM Modi Live राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जीत को विकसित भारत की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की कोशिश हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं, लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मजबूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम