pm modi in tejas मेड-इन-इंडिया तेजस के पायलट बने पीएम मोदी, भरी उड़ान

25 11 2023 tejas 25nov2023 1 20231125 121651

pm modi in tejas प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में तेजस विमान से उड़ान भरी। इस दौरान पीएम मोदी ने को-पायलट की भूमिका निभाई। यह मेड-इन-इंडिया विमान है।

पीएम मोदी थोड़ी देर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) साइट का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम तेजस जेट सहित विनिर्माण सुविधा की समीक्षा करेंगे।

इस तरह पीएम मोदी ने न केवल सेना, बल्कि उन देशों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि भारत अपने यहां बने विमानों व अन्य सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए पूरी तरह तैयार है।