Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

PM Modi ने दिखाई MP वंदे भारत को हरी झंडी, ट्रेन में 200 से ज्‍यादा बच्‍चे विदिशा तक रवाना हुए

PM Modi ने यहां रानी कमलापति स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां स्‍कूली बच्‍चों से संवाद भी किया। इस ट्रेन में 200 से ज्‍यादा बच्‍चे विदिशा तक रवाना हुए हैं। इस हाईस्‍पीड ट्रेन के साथ ही प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात मिल गई।

यह देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी। रानी कमलापति स्‍टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव, राज्‍यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ हैं। भोपाल स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ठहराव। लोगों में जबरदस्त उत्साह। हजारों की संख्या में लोगों ने किया स्वागत।

पीएम मोदी ने कहा कि आज एमपी को पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन मिली है। वंदे भारत एक्‍सप्रेस से भोपाल और दिल्‍ली के बीच का सफर और तेज हो जाएगा। ये ट्रेन प्रोफेशनल्‍स के लिए, नौजवानों के लिए, कारोबारियों के लिए नई सुविधा लेकर आएगी। भारत अब नई सोच, नई अप्रोच के साथ काम कर रहा है। बीते नौ वर्षों से हमारा निरंतर ये प्रयास है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्‍ठ नेटवर्क बने। आज रेलवे में कैसे आधुनिकीकरण हो रहा है इसका एक उदाहरण विद्युतीकरण का काम भी है। आज आप आए दिन सुन रहे हैं कि देश के किसी न किसी हिस्‍से में रेलवे नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है।

ट्रेन की रवानगी के पश्‍चात पीएम मोदी ने यहां उपस्‍थित लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने सबसे पहले इंदौर हादसे में दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके स्‍वजन के प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ट्रेन गुलामी की मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने ट्रेन में बच्चों से बात की। उनके भीतर इस ट्रेन को लेकर उमंग देखने योग्य थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम