PM Mandhan Yojana: किसानों को तीन हजार रुपए पेंशन, ऐसे करें अप्लाई

PM Mandhan Yojana: किसानों को तीन हजार रुपए पेंशन केंद्र देगी। दरअसल केंद्र सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए नई योजनाओं को पेश करती रहती है। ऐसी ही एक स्कीम किसानों के लिए मोदी सरकार ने 31 मई 2019 को शुरू की है। जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम को पीएम किसान पेंशन योजना भी कहते है। जिसमें किसानों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।

किसान मानधन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

 

किसान मानधन योजना क्या है?

यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है। स्कीम में किसानों को हर महीने 55 से 200 रुपये तक राशि का भुगतान करना होता है। जिससे 60 साल बाद हर महीने 3000 रुपये यानि 36000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि मिलती है। यह रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आती है। जिन किसानों की उम्र 18 से 40 साल तक है। वह मानधन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस स्कीम का उद्देश्य किसानों को बुढ़ापे में सहारा और आर्थिक सुरक्षा देना है। वृद्धावस्था में उन्हें किसी पर निर्भर ना रहना पड़े और बिना किसी परेशानी के जीवन अच्छे से व्यतीत कर पाएं।

किसान मानधन योजना प्रीमियम

18 से 40 साल के किसान योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है। आवेदक को अपनी आयु के हिसाब से 55 रुपए से 200 रुपए तक भुगतान करना होता है। 60 साल की उम्र के बाद प्रीमियम कटना बंद हो जाते हैं। किसानों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलने लगती है।

सबसे पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट maandhan.in पर जाना होगा।

अब आपको ओटीपी प्राप्त होगा। जिसके भरकर प्रोसीड पर क्लिक कर दें।

↑
Exit mobile version