Latest

PM मोदी ने स्वीकार किया विराट कोहली का ‘चैलेंज’, बोले-जल्द शेयर करूंगा वीडियो

images 1

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी। कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।’’ कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला है। कोहली के चैलेंज पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि विराट जी आपकी चुनौती स्वीकार है। मैं जल्द ही अपनी ‘फिटनेस चैलेंज’ का वीडियो शेयर करूंगा।

— Narendra Modi (@narendramodi) May 24, 2018

उल्लेखनीय है कि राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी। एथेंस ओलंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और सेना में कर्नल रहे राठौड़ ने कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अभिनेता रितिक रोशन को टैग किया था।

 

Leave a Reply

Back to top button