शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुडने की शुरूआत हुई है। पूर्वी भारत में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक बडे क्षेत्र में विकास की एक नई गंगा बहेगी। ये गंगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के तौर पर मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश का तेज गति से विकास हो, जो इलाके पिछड़े हैं उन्हें बराबर लाया जाए, यह उत्तर प्रदेश की जनता का फैसला है। हम तो सेवक हैं। चार पूर्व उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को जिम्मदारी दी। जिस तरह से येागी आदित्यनाथ जी के कमान जो कार्य किया गया है, वह सराहनीय है।
सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण लगाकर भ्रषटाचार पर अंकुश लगाकर योगी ने बड़ा निवेश लाने के लिए बड़ा काम किया है। जाम, पेट्रोलियम का नुकसान एक्सप्रेसवे के बनने से बीते कल की बात हो जाएगी। आजादी के बाद जितना काम हुआ उतना सिर्फ चार साल में भाजपा ने करके दिखाया है। यहां योगी की सरकार बनने के बाद गति और बढ़ गई है। प्रदेश में हाईवे ही नहीं, मोटरवे और एयरवे पर भी काम तेजी से चल रहा है।
पीएम ने आगे कहा कि 21 वी सदी में विकास की बुनियादी कनेक्टिविटी होती है। गरीब, किसान के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास चल रहा है। उत्तर प्रदेश में नेशनल हाइवे का संजाल उत्तर प्रदेश में दोगुना हो गया है। हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड सके, इसके लिए सरकार उड़ान योजना को तेजी से बढ़ा रही है। इसी योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 12 एयर पोर्ट विकसित किया जा रहा है।
योगी ने सपा पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूर्वांचल के लोगों को उपकृत किया है। यही उत्तर प्रदेश है, जिसमें गुंडाराज, भ्रष्टाचार पीछे चला गया था। समाजवाद के नाम पर गुंडाराज ने विकास को पीछे धकेल दिया था। एक्सप्रेसवे के नाम पर कमीशनखोरी का प्रयास हुआ था। बिना एनओसी के एक्सप्रेसवे की बिड डाली गई। एक्सप्रेसवे के नाम पर कमीशनखोरी का प्रयास हुआ था। बिना एनओसी के एक्सप्रेसवे की बिड डाली गई।
योगी ने कहा कि पहली बार गांव, गरीब किसान और महिलाओं का विकास करने का ईमानदार प्रयास चार सालों में पहली बार हुआ है। पहली बार गांव, गरीब किसान और महिलाओं का विकास करने का ईमानदार प्रयास चार सालों में पहली बार हुआ है। चार साल के दौरान किसी मंत्री पर कोई दाग नहीं लगा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को नेशनल हाईवे के जरिए बलिया होते हुए पटना तक जोड़ा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को गोरखपुर और अयोध्या से भी जोड़ा जाएगा।
यह होगा पीएम के दौरे का कार्यक्रम
लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर एनएच 731 के चांदसराय से शुरू होकर बिहार बार्डर के 18 किमी पहले गाजीपुर के हैदरिया गांव से गुजर रही एनएच 31 से जुड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 340 किमी है।
इस पर अनुमानित लागत 23349 करोड़ आएगी। इसके बाद पीएम मंदुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वो शाम करीब 4.30 वाराणसी के राजातालाब स्थित कचनार पहुंचेंगे। यहां सिटी गैस सिस्टम, पेरीशेबल कार्गो सेंटर सहित 33 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें से 22 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है और 12 का शिलान्यास जिसकी कुल लागत 937 करोड़ रुपये हैं।
कचनार में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम अपने पसंदीदा प्रवास परिसर डीजल रेल इंजन पहुंचेंगे। यहां सिनेमाहाल सभागार में प्रबुद्धजनों के बीच मेरी काशी नामक पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस पुस्तिका में चार वर्ष में बनारस के हुए विकास की तस्वीरें, आंकड़े और तथ्य सचित्र शामिल हैं। रात्रि प्रवास डीरेका गेस्ट हाऊस में करेंगे।
अगले दिन रविवार की सुबह डीरेका सिनेमा हाल में ही मोदी भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। तत्पश्चात वे मीरजापुर के लिए रवाना होंगे जहां छह दशक से अधूरी पड़ी बाणसागर परियोजना के मूर्त रूप का लोकार्पण करेंगे। चंदईपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मीरजापुर से रवाना हो जाएंगे।
यूं होगी पूर्वांचल की लाइफ लाइन
-एक्सप्रेस-वे छह लेन चौड़ा (आठ लेन तक विस्तारीकरण का प्लान) बनेगा
-एक्सप्रेस-वे के राइट आफ वे (आरओ डब्लू) की चौड़ाई 120 मीटर
-एक्सप्रेस-वे के एक ओर 3.75 मीटर चौड़ाई का सर्विस रोड स्टैगर्ड रूप में
-एक्सप्रेसवे को क्रास करने वाले मार्गों पर 10 किमी दूरी तक स्थित ग्रामों को एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी देने के लिए मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
-यह परियोजना लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर स्थित ग्राम चांदसराय, जनपद लखनऊ से प्रारंभ होगी।
-यूपी-बिहार सीमा से 18 किमी दूरी पर स्थित ग्राम हैदरिया, जनपद गाजीपुर के पास एनएच 31 से जुड़ेगी। यह अंतिम स्थल होगा।
-एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 340.824 किमी, अनुमानित लागत 23349 करोड़ का आंकलन
-सिविल निर्माण कार्य की लागत 11836 करोड़ (जीएसटी रहित) रुपये अनुमानित
-एक्सप्रेस वे (मेन कैरिजवे) पर कुल सात रेलवे ओवर ब्रिज, सात दीर्घ सेतु, 112 लघु सेतु, 11 इंटरचेंज, सात टोल प्लाजा, चार रैंप प्लाजा, 220 अंडरपास व 496 पुलियों का निर्माण किया जाएगा।
-एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लैङ्क्षडग व टेक आफ के लिए सुल्तानपुर जनपद में 3.2 किमी लंबी हवाईपट्टी का निर्माण भी प्रस्तावित है।
– लखनऊ से प्रारंभ होने वाली 340.824 किमी लंबी एक्सप्रेस-वे नौ जनपदों से गुजरेगी। लखनऊ से होते हुए बाराबंकी, अमेठी, फैजाबाद सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर तक जाएगी।
-
चमत्कार या लापरवाही? परिजन जिसे मृत समझकर ले गए थे पोस्टमार्टम कराने, अस्पताल पहुँचते ही लौट आईं उसकी सांसें -
पन्ना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख की फिरौती के लिए अपहृत व्यापारी का बेटा सुरक्षित मुक्त, घने जंगलों में पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन -
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में छपरवाह पार्क में स्थापित होगी गरिमामयी प्रतिमा, महापौर श्रीमती सूरी ने नाम पटल एवं प्रतिमा स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश -
कलेक्टर आशीष तिवारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर CMHO और पॉलिटेक्निक प्राचार्य को थमाया नोटिस, राजस्व मामलों में तेजी के निर्देश -
ITI Admission 2026: कटनी जिले की सरकारी आईटीआई में प्रवेश का आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगी रजिस्ट्रेशन लिंक -
मुहर्रम शो ‘सफर-ए-इश्क’ में ऐसा क्या दिखा? पाकिस्तान सरकार ने जियो न्यूज का प्रसारण किया ब्लैकआउट -
शरीर के इन 6 आम बदलावों को न समझें मामूली, हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती संकेत; रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े -
HAL Share Dividend: सरकारी डिफेंस कंपनी का बड़ा धमाका, निवेशकों को मिलेगा ₹10 का फाइनल डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट -
एक ‘Hi’ भेजते ही खुलेंगे आयुष्मान योजना के सारे रास्ते, दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति; जानिए क्या है नया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट -
Chakla Belan Vastu: किचन में रखा टूटा चकला-बेलन ला सकता है कंगाली; जानें इससे जुड़े जरूरी वास्तु नियम और शुभ दिन -
जनजातीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और अस्मिता का विराट राष्ट्रीय प्रतीक बनकर सामने आया देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में जनजाति समागम -
Gown Ki Beti Yojna: मध्य प्रदेश सरकार की ‘गांव की बेटी योजना’ बनी ग्रामीण छात्राओं का सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी वित्तीय मदद -
केरल में नगर निगम की बैठक बनी अखाड़ा: जेल में बंद BJP पार्षद के इस्तीफे को लेकर सदन में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई, जमकर हुई हाथापाई -
दिल्ली में बंद होने जा रही हैं पेट्रोल और CNG गाड़ियां, जानें टू-व्हीलर और ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर कब से लगेगा प्रतिबंध -
ईरान के सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारत; बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री जाएंगे तेहरान -
Assam Train Accident: असम के नरनारायण सेतु पर बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 रेल मजदूरों की मौत, 2 गंभीर -
₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन ट्रांसफर पर लग सकता है 1 घंटा; फ्रॉड रोकने के लिए ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ की तैयारी -
LPG-PNG New Rules: ग्रामीण इलाकों और बिना पाइपलाइन वाले क्षेत्रों को बड़ी राहत, जानें किनके लिए है 30 और 90 दिन का सख्त नियम -
ऑस्ट्रेलिया से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम; क्या छिनेगी हरमनप्रीत की कप्तानी? कोच ने किया बड़ा खुलासा -
अलीगढ़ कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा: अलीगढ़ में समीक्षा बैठक के दौरान जमकर हुई जूतम-पैजार, वीडियो वायरल होने के बाद थाने पहुंचा मामला
