Latestमध्यप्रदेश

PM ने कसा कांग्रेस पर तंज- CM पद के लिए 3 उम्मीदवार, खींच रहे हैं एक दूसरे की टांग

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि, ‘कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के तीन उम्मीदवार हैं, जो एक-दूसरे की टांग खीचते रहते हैं, उनके पास राज्य के लिए कोई सोच नहीं है।

Scindia Digvijay Kamalnath

गौरलतब है कि, प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत होशंगाबाद, पाली, गाजीपुर और उत्तरी मुंबई के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस दौरा उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 3-3 सीएम उम्मीदवार हैं और एक दर्जन से ज्यादा लाइन में हैं। ना तो कांग्रेस के पास विकास की नीति है और ना ही नीयत। ये बस एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं।

kamalnath 2

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को ‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ राज्य में बदल दिया। लेकिन कांग्रेस के नेता इस उपलब्धि को नीचा दिखाने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

kamalnath jyotiraditya scindia.jpeg 27 09 2017

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, और सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार द्वारा किये गए चौमुखी विकास कार्यों से वह हताश हो गई है। उन्होंने ने कहा कि मैंने एक टीवी कार्यक्रम में देखा कि प्रदेश के सागर जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली और पहली बार मतदाता बनी लड़कियों में से 90 फीसदी ने भाजपा का समर्थन किया।

Leave a Reply

Back to top button