Site icon Yashbharat.com

PM के रवाना होते ही भुवनेश्वर में बीजेपी कार्यालय पर बम से हमला, दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर : ओडिशा से देश को सम्बोधित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रवाना होने के कुछ ही समय बाद राजधानी भुवनेश्वर में भाजपा कार्यालय पर हमला हुआ है। पीएम मोदी ने शनिवार को ही अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर ओडिशा के कटक शहर में रैली की है।

भुवनेश्वर की बीजेपी दफ्तर पर शनिवार को ही अज्ञात लोगों ने बम से हमला किया है। राहत की बात ये है कि इस बम धमाके में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कार्यालय पर ये एक लो इंटेंसिटी का बम धमाका था। जिस समय ये धमाका हुआ उस समय कार्यालय में कार्यकर्ता ना के बराबर मौजूद थे।
सारे कार्यकर्ता और बड़े नेता पीएम मोदी की रैली में लगे हुए थे। हालांकि पीएम मोदी की दौरे को देखते हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। पीएम मोदी कटक में अपनी रैली को संबोधित करने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल रहे थे।

Exit mobile version