पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश में हैं। वे यहां मनाली के सोलंग नाला में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने आए थे। उनके भाषण के दौरान ही एक अनपेक्षित घटना घटी।
#WATCH Himachal Pradesh: PM Narendra Modi asks his medical team to assist a woman security personnel who fell unwell while on duty at the public rally at Solang Nala in Manali.
PM said, "Please take her from there & make her sit. Ask our medical team to help her." pic.twitter.com/RgTltHViVq
— ANI (@ANI) October 3, 2020
हुआ यह कि जब मोदी अपने भाषण में सरकार के कार्यों एवं किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का महत्व बता रहे थे, तभी वहां ड्यूटीरत एक महिला सुरक्षाकर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह तुरंत वहां गिर गई। जैसे ही वह अचेत हुईं, पीएम मोदी की नज़र तुरंत उन पर पड़ी। उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रेाककर वहां व्यवस्थापकों से कहा कि इन्हें संभालिये। उठाकर एक जगह बैठाइये। मेडिकल टीम के लोग कृपया आकर इन्हें देखें।











