मध्यप्रदेश

PM की तारीफ में पढे कसीदे, BJP ने ली चुटकी- सबक लें राहुल गांधी

भोपाल। मध्य प्रदेश में छतरपुर के राजनगर सीट से तीन बार के कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा का सोशल मीडिया में एक बयान खूब वायरल हो रहा है. दरअसल. इस वीडियो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
यह वीडियो 23 जून का खजुराहो नगर परिषद के कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को पक्के मकान की चाबियां दी रहीं थीं. इस वीडियो में कांग्रेस विधायक इस योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इस मामले पर बीजेपी नेता कांग्रेस पर चुटकी भी ले रहे रहे हैं. बीजेपी नेताओं ने विधायक द्वारा केंद्र की इस योजना की तारीफ के सवाल पर कहा कि इस बात से काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए.
बीजेपी नेता ने कहा कि एक ओर राहुल गांधी बीजेपी सरकारों की आलोचना करते है, वहीं उनके विधायक इन योजनाओं की तारीफ करते हैं. इसलिए राहुल गांधी जमीन पर उतरें और केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में लानें कि किस तरह इन योजनाओं से गरीब को लाभ हुआ है.

Leave a Reply

Back to top button