Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

मरीजों की सेहत से खिलवाड़,बेशुमार धनार्जन करने चिकित्सा के पैथोलॉजी जांच केंद्र दूषित, नियमों के विपरीत संचालित पैथोलॉजी क्लीनिक अस्पताल लैब पर होगी सख्त कार्यवाही,संचालकों के चमकदार चेहरे से उडी रौनक, वर्षों से नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर, 17अस्पताल संचालकों को भी थमाया नोटिस

कटनी। चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकीय मानवीय सेवा कार्य पूरी तरह से व्यवसाय में परिवर्तित हो गया है।कटनी जिले में चिकित्सा के महत्वपूर्ण केंन्द्र माने जाने वाले पैथोलॉजी सेंटरों में नियम कानून और शर्तों का धडल्ले से उल्घंन किया जा रहा है।जांच सेंटरों में प्रतिस्पर्धा के दौर में बेशुमार धनार्जन करने की मारामारी के चलते चिकित्सा का यह क्षेत्र पैथोलॉजी जांच केंद्र नियमों के विपरीत संचालित होकर दूषित हो गया है जिससे मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

शासन के निर्देश पर सीएमएचओ आर के आठ्या जांच और कार्यवाही के लिये विवश हो गये है,इसके पूर्व कई वर्षों से जांच केंद्र मिलीभगत से चल रहे थे.कटनी जिले के इतिहास में इस तरह की जांच और कार्यवाही की जेहमत नहीं उठायी गयी हालांकि पब्लिक में यह बेहतर संदेश है कि नियमों के दायरे से कोई नहीं बच सकता।।हालांकि देखना यह है कि सीएमएचओ कब तक सख्त रूख अख्तियार रखते है।

आपको बता दे कि विगत दिनों 8 पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग ने चाबुक चलाकर बड़ी कार्यवाही की है तथा तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं।

बताया जाता है कि 17 अस्पताल संचालकों को भी नोटिस थमाया गया है जो पैथॉलाजी क्लीनिक चला रहे हैं उन्हें नोटिस जारी करते हुए अस्पताल में संचालित होने वाली पैथोलॉजी लैब के संबंध में शपथ पत्र मांगा गया है वर्ना वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।।

नोटिस से निजी नर्सिंग होम अस्पताल संचालकों की स्वयं तासीर गर्म हो गयी तथा ब्लडप्रेशर बढ गया है।

नोटिस के बाद मची खलबली से डॉक्टर अस्पताल प्रबंधन राहत पाने एडीचोटी का पप्रयास कर रहे है। जानकारी के अनुसार सीएमएचओ द्वारा डॉक्टर प्रवीण वैश्य हॉस्पिटल प्रसंग बजाज स्पर्श हॉस्पिटल डॉ राकेश रंजन डॉक्टर नीरेश जैन पुष्पांजलि हॉस्पिटल डॉक्टर बंदना गुप्ता ओम शांति हॉस्पिटल डॉ वीरेंद्र खंपारिया मां लक्ष्मी हॉस्पिटल डॉ उमा निगम कटनी नर्सिंग होम डॉ रामचंद्र हरचंदानी हरचंदानी नर्सिंग होम डॉ पी के सहाय गुरु कृपा नर्सिंग होम डॉ सी के गुप्ता डॉ मनीष साहू गौरी हॉस्पिटल विकास गुप्ता जी की नर्सिंग होम डॉ राजेश बत्रा धर्म लोक हॉस्पिटल बाबा माधव साईं हॉस्पिटल धर्मेंद्र माखीजानी आशीर्वाद नर्सिंग होम ब्रह्मा जसूजा आपका नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया गया है।।

बताया जाता है कि 8 पैथोलॉजी को बंद करने के आदेश दिए गए हैं उनमें जांच के दौरान पैथोलॉजिस्ट नहीं मिले थे अधिकांश पैथोलाजिस्ट बाहर नौकरी कर रहे हैं और डिजिटल हस्ताक्षर से रिपोर्ट जारी हो रही थी अब नए नियम के अनुसार पैथोलॉजिस्ट व एमडी पैथोलॉजिस्ट द्वारा ही लैब में जांच की जाएगी।

डॉ आर के आठ्या सीएमएचओ ने कहा कि नियम विरुद्ध चलने वाली आठ पैथोलॉजी को बंद करने के आदेश दिए गए हैं वही 17 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर पैथोलॉजी क्लिनिक लैब संचालन संबंधी नियम शर्तों के पालन संबंधी शपथ पत्र जमा करने निर्देश दिये गये है जो अस्पताल नियमों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने कहा है कि आप सभी को निर्देशित किया गया था कि नर्सिंग होम में पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट की पूर्ण जानकारी ₹100 के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र प्रस्तुत करें कि आपकी नर्सिंग होम संचालित पैथोलॉजी लैब का संचालन एवं निरीक्षण पैथोलॉजिस्ट के द्वारा ही किया जाता है उक्त शपथ पत्र एवं संपूर्ण जानकारी कार्यालय में तीन दिवस के अंदर करने का लेख किया गया था जो नहीं किया गया यह मध्यप्रदेश अप चर्चा ग्रह तथा उपचार संबंधी स्थापना आए अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 यथा संशोधित 2021 के विपरीत है आप तत्काल लौट लौटती डाक से उक्त जानकारी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें जानकारी जमा नहीं करने की स्थिति में आपके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक