16 मई को होगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

कटनी (09 मई) 16 मई को होगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका जिला रोजगार कार्यालय कलेक्ट्रेट कटनी के कमरा नं. 125 में शुक्रवार 16 मई को सुबह 11 बजे प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्‍लेसमेंट ड्राइव मे फ्रीडम एम्‍प्‍लॉयबिलिटी एकेडमी एवं एसआईएस सेक्‍यूरिटी अनूपपुर के द्वारा साक्षात्कार रखा गया है।

जिला रोजगार अधिकारी डी. के. पासी ने बताया कि प्‍लेसमेंट ड्राइव मे 18 से 45 वर्ष के इच्छुक बेरोजगार युवा जो स्नातक से स्नाकोत्तर पास (कम्प्यूटर कोर्स एवं अंगेजी का ज्ञान) हो, साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार हेतु अंकसूची, आधार कार्ड, 02 फोटो, पेनकार्ड एवं बायोडाटा साथ लेकर उपस्थित होवें। प्‍लेसमेंट ड्राइव के माध्‍यम से चयनित उम्‍मीदवारों को 14 हजार 500 रूपये मासिक वेतन दिया जायेगा एवं इसमें विकासखंड कटनी के अन्तर्गत कार्य करना होगा।

 

इसे भी पढ़ें-  कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन: जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से किया 'क्लीन स्वीप'; तीसरे मैच में वैष्णवी का 'पंखा' और प्रतिका-शैफाली की शानदार हाफ सेंचुरी