Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ में 13 फरवरी को प्लेसमेंट ड्राइव: सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिए मौका

driving LINCESE

कटनी । जिला रोजगार कार्यालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से बेरोजगार आवेदकों के लिए विजयराघवगढ़, बड़वारा एवं बहोरीबंद में एस.आई.एस सिंगरौली के द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर के पद हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

विजयराघवगढ़ में 13 फरवरी को प्लेसमेंट ड्राइव: सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिए मौका

जिला रोजगार अधिकारी डी.के.पासी द्वारा बताया गया कि 13 फरवरी को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, 14 फरवरी को जनपद पंचायत बड़वारा तथा 17 फरवरी को जनपद पंचायत बहोरीबंद में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद हेतु प्लेसमेन्ट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ढीमरखेड़ा ,रीठी और कटनी में पहले ही आयोजित किया जा चुका है।

 

Exit mobile version