पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, पर भारत मे दिखाई नहीं देगा, इसलिए किसी भी प्रकार का सूतक मान्य नहीं

14 12 2020 suryagrahan sutak kal2020 21164671

धर्म डेस्क। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर रविवार की रात सूर्य ग्रहण होगा। यह भारत मे दिखाई नहीं देगा। मतलब  एक और खगोलीय घटना होने जा रही है। खगोल शास्त्र के जानकारों के अनुसार रात 10.59 बजे ग्रहण की शुरुआत होगी। रात 1.11 बजे ग्रहण का मध्य तथा रात 3.23 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए किसी भी प्रकार का सूतक मान्य नहीं होगा।

बता दें कि 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के रूप में घटित हुई और यह ग्रहण भारत में भी दिखाई दिया।

यह महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस बार एक पखवाड़े के भीतर दो ग्रहण की स्थिति निर्मित हुई है। पहली खगोलीय घटना 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के रूप में घटित हुई और यह ग्रहण भारत में भी दिखाई दिया।

सामान्य दिनचर्या के अनुसार कामकाज करें

दूसरी घटना 21 सितंबर की रात 10.59 बजे से सूर्य ग्रहण के रूप में घटित होने जा रही है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण रात में हो रहा है, इसलिए भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन ग्रहण की स्थिति अवश्य निर्मित हो रही है।

ज्योतिषाचार्य ने बताया भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए ग्रहण के सूतक आदि को लेकर किसी भी प्रकार का संशय मन में नहीं रखें। सामान्य दिनचर्या अनुसार कामकाज करें। सोमवार को विधिवत घट स्थापना व देवी आराधना की शुरुआत करें।