Petrol Diesel Price Today: यहां महज 77.13 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

petrol

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें आज फिर IOCL ने जारी कर दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

लेकिन वैट की कटौती की वजह से पोर्ट ब्लेयर में डीजल 77.13 प्रति लीटर बिका रहा है। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल की ताजा कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार हैं।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये लीटर जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

 

किस राज्य ने VAT पर की है सबसे अधिक कटौती?

पंजाब में पेट्रोल पर वैट 11.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में इसमें 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। गुजरात में पेट्रोल पर वैट 6.82 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है। वहीं ओडिशा ने बिक्रीकर में 4.55 रुपये प्रति लीटर और बिहार ने 3.21 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। लद्दाख में डीजल कीमतों में सबसे अधिक कमी आई है। लद्दाख में डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क की कटौती के अलावा वैट में भी 9.52 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। कर्नाटक ने डीजल पर वैट 9.30 रुपये तथा पुडुचेरी ने 9.02 रुपये प्रति लीटर घटाया है।

इसे भी पढ़ें-  Train Cancelled: समुद्री तूफान 'अकवान' का कहर, वंदे भारत समेत 28 ट्रेनें रद्द, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

 

शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर116.34100.53
पोर्ट ब्लेयर82.9677.13
दिल्ली103.9786.67
मुंबई109.9894.14
चेन्नई101.4091.43
कोलकाता104.6789.79
भोपाल107.2390.87
रांची98.5291.56
बेंगलुरु100.5885.01
पटना105.9091.09
चंडीगढ़94.2380.90
लखनऊ95.2886.80
नोएडा95.5187.01

स्रोत: आईओसी

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।