Latest

Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स, क्या बदले आपके शहर में दाम?

Nai Delhi । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को राहत जारी है। इंडियन ऑयल (India Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में भी दाम जस के तस बने हुए हैं।

 

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

 

पटना और लखनऊ समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • पटना: पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की आज क्या है कीमत?

कच्चे तेलकी कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.47 डॉलर या 0.61 प्रतिशत गिरकर 76.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 0.51 डॉलर या 0.71 प्रतिशत गिरकर 71.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

 

 

Back to top button