Site icon Yashbharat.com

petrol diesel नो टेंशन देश में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त भंडार

Petrol Diesel Price

petrol diesel नो टेंशन देश में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त भंडार है। भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और कुकिंग गैस एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धतता है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट की बाढ़ आई हुई है, जिनमें लोग पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं।

पेट्रोल डीजल को लेकर ज्यादा घबराहट है और लोग ईंधन की खरीददारी के लिए पेट्रोल पंप के बाहर लाइनें लगा रहे हैं। 8-9 मई की रात को पाकिस्तान की सेना द्वारा भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। पूरी पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान द्वारा कई हमले किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

Exit mobile version