रपटा पुल और राहुल बाग क्षेत्र में रेस्क्यू कर लोगों को निकाला गया सुरक्षित

IMG 20240804 WA0064

कटनी। 11 लोगों का राहुल बाग क्षेत्र और रपटा पुल नदी क्षेत्र से सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर बाढ़ में फंसे प्रभावितों को निकालने एस डी आर एफ की टीम की मेहनत उस समय सार्थक साबित हुई जब नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह की मौजूदगी में चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 11 लोगों का राहुलबाग क्षेत्र और रपटा पुल नदी क्षेत्र से सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

नायब तहसीलदार श्री सिंह ने बताया कि रपटा पुल कटनी में रेस्क्यू कर ऋषभ निषाद, मंडी वंशकार, रेखा वंशकार,अम्मू वंशकार सहित दो वर्षीय बच्ची का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं राहुल बाग निमिहा खिरहनी से निषाद परिवार के 2 बड़े एवं 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

इसे भी पढ़ें-  बिना अनुमति निर्माण कार्य को लेकर राममनोहर लोहिया वार्ड निगम प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,छज्जा हटाकर कंपाउंडिंग कराने के निर्देश, निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी पर निगम प्रशासन का सख्त रुख