Latest

संसद का कटनी पहुंचने पर जोरदार स्वागत

संसद का कटनी पहुंचने पर जोरदार स्वागत

कटनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा आज कटनी पहुंचे। कटनी पहुंचने पर ज़िला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संजय पाठक सहि‍त भाजपा नेताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत। सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की भव्य आगवानी की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज कटनी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।IMG 20250425 WA0030

उन्होंने दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट की। भेंट उपरांत सांसद श्री शर्मा स्व मनोज कस्तवार एवं स्व नवल गट्टानी के निवास पर पहुंचे तथा दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत सायं 4:00 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार, नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड कटनी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में मार्गदर्शन प्रदान दिया।

Back to top button