Wednesday, May 20, 2026
FEATURED

रिश्ते मधुर बना रहे हैं…’ PM मोदी के मेलोनी को ‘Melody’ गिफ्ट करने पर पारले कंपनी ने दिया धांसू रिएक्शन; जीत लिया इंटरनेट

रिश्ते मधुर बना रहे हैं…’ PM मोदी के मेलोनी को ‘Melody’ गिफ्ट करने पर पारले कंपनी ने दिया धांसू रिएक्शन; जीत लिया इंटरनेट। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का ‘मेलोडी टॉफी’ वाला वीडियो इस समय इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। दोनों नेताओं के नाम को जोड़कर बने हैशटैग #Melodi के इस रियल-लाइफ मोमेंट पर अब मेलोडी टॉफी बनाने वाली भारत की दिग्गज कंपनी पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) का पहला और बेहद क्रिएटिव रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Edible Oil Price Rise: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची पाम ऑयल की कीमतें, सोयाबीन तेल भी हुआ महंगा; जून में नहीं मिलेगी राहत

रिश्ते मधुर बना रहे हैं…’ PM मोदी के मेलोनी को ‘Melody’ गिफ्ट करने पर पारले कंपनी ने दिया धांसू रिएक्शन; जीत लिया इंटरनेट

पारले ने वीडियो शेयर कर लिखा- ‘1983 से रिश्ते कर रहे मधुर’

जैसे ही सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी ट्रेंड करने लगी, पारले कंपनी ने मौके पर चौका मारते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का वह मजेदार वीडियो पोस्ट कर दिया।

पारले का वायरल कैप्शन: > कंपनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— ‘Sweetening Relationships Since 1983’ (यानी हम साल 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं)

बता दें कि पारले कंपनी ने मेलोडी चॉकलेट को भारत में साल 1983 में लॉन्च किया था। कंपनी का यह क्रिएटिव वन-लाइनर अब लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इसे भारत-इटली की गहरी होती दोस्ती का सबसे शानदार विज्ञापन बता रहे हैं।

मेलोनी को पसंद आया मेलोडी का स्वाद, ‘X’ पर कहा— थैंक यू

पीएम मोदी इस समय अपनी 5 देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत इटली पहुंचे हैं। इसी दौरान द्विपक्षीय मुलाकात के बीच पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को खास भारतीय अंदाज में मेलोडी टॉफियों का एक पैकेट गिफ्ट किया।

इस बेहद हल्के-फुल्की मुलाकात का वीडियो खुद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर शेयर किया। मेलोनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा— “उपहार के लिए शुक्रिया।” वीडियो में मेलोनी बेहद खुश नजर आ रही हैं और मुस्कुराते हुए कह रही हैं, “प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक खास उपहार लाए हैं… एक बहुत ही स्वादिष्ट (Sweet) टॉफी।” इसके बाद दोनों नेता जोर से हंस पड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़

पारले के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट यूजर्स लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि “पारले को अब अपना मशहूर स्लोगन बदलकर ‘मेलोडी खाओ, ग्लोबल दोस्ती जान जाओ’ कर देना चाहिए।” तो कोई इसे अब तक का सबसे बेस्ट ऑर्गेनिक पीआर (PR) बता रहा है। बहरहाल, पीएम मोदी की इस कूटनीति और पारले के इस टाइमली रिएक्शन ने इंटरनेशनल डिप्लोमेसी में मिठास का एक नया तड़का जरूर लगा दिया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि