Site icon Yashbharat.com

दो दिन में घुटने पर पाकिस्तान नई दिल्ली से बातचीत की तमन्ना

शहबाज शरीफ का सनसनीखेज़ दावा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने भेजे 80 जहाज

भारत अब जवाबी कार्रवाई कर रहा है. पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. भारत ने पाकिस्तान को इतनी चोटें दी हैं कि अब वह शांति का राग अलापने लगा है. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने तनाव कम करने और शांति स्थापित करने की पहल की है. पाकिस्तान ने भारत से सीधे बातचीत की इच्छा जताई है और नई दिल्ली के साथ संचार स्थापित किया है।

सूत्रों की मानें तो आज यानी शनिवार को पाकिस्तान ने भारत में फोन घुमाया. दोनों देशों के डीजीएमओ यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच फोन पर बातचीत हुई. यह पहली बार है जब जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच आधिकारिक तौर पर सैन्य वार्ता हुई है.

महज 2 दिन की पिटाई में ही पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है. परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाला पाकिस्तान अब जंग नहीं चाहता है. जी हां, इसके लिए उसने खुद फोन करके भारत से शांति की गुहार लगाई है. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान भारतीय पक्ष के साथ मीटिंग चाहता है. इसके लिए ही उसने सैन्य चैनल से फोन घुमाया।

 

Exit mobile version