Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, भारतीय सेना को दिए गए कड़े जवाबी कार्रवाई के आदेश: Vikram Misri

army

Vikram Misri: भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान ने हालिया सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई की गई है, जिसका भारतीय सेना उचित और सख्त जवाब देगी. यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया था और इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने घुटनों पर आकर सीजफायर की अपील की थी.

भारतीय सेना को दिए गए कड़े जवाबी कार्रवाई के आदेश
विदेश सचिव ने बताया कि सेना को किसी भी घुसपैठ या गोलीबारी का माकूल जवाब देने के लिए पूरी छूट दी गई है. सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी गतिविधियों पर गहन नजर रखी जा रही है. मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा.

पाकिस्तान की दोहरी चाल- पहले सीजफायर की भीख, अब फिर गोलीबारी
गौरतलब है कि भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को बुरी तरह तबाह करने के बाद पाकिस्तान ने ही सीजफायर की पहल की थी. लेकिन अब वह अपने ही वादे से पलट रहा है. भारत ने पाकिस्तान के रहीम यार खान, शोरकोट, सियालकोट, लाहौर, रावलपिंडी, और जैकबाबाद जैसे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी ताकत को चुनौती दी थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए डीजीएमओ (DGMOs) स्तर के सीजफायर समझौते के बावजूद पाकिस्तान अपनी पुरानी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. रविवार को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया है और भारत की सेना ने इसका तत्काल और सख्त जवाब देना शुरू कर दिया है.

Exit mobile version