Friday, May 15, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सायना मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बस को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवार की मौत

सायना मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बस को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवार की मौत

कटनी। झिंझरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सायना मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस को ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। इस दौरान एक युवक बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक सुबेदार राहुल पांडे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि