Site icon Yashbharat.com

सड़क हादसे में चाचा भतीजे की  दर्दनाक मौत,बरही के बंजारी में दर्दनाक हादसा

IMG 20250609 WA0012

सड़क हादसे में चाचा भतीजे की  दर्दनाक मौत,बरही के बंजारी में दर्दनाक हादस

कटनी।। बरही के ग्राम बंजारी आज सुबह लगभग 4:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौक़े पर दर्दनाक मृत्यु हो गईं। हादसे की जानकारी पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा गया जहाँ पर से परीक्षण उपरांत शव को कफन दफन के लिए परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गईं हैं। इस संबंध में जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ के ग्राम हरैया निवासी राजेंद्र सिंह मुन्ना सिंह सेवानिवृत्ति शिक्षक अपने भतीजे  के साथ बरही जा रहें थे तभी सुबह तड़के लगभग 4-4:30 बजे ग्राम  बंजारी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन सवार चाचा-भतीजी को जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गईं।हादसा अत्यंत ही हृदय विदारक था।
घटना की सूचना पर विजयराघवगढ़ पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र विजयराघगढ़ भेजा गया, जहाँ पर परीक्षण उपरांत शव को कफन दफन के लिए परिजनों को सौंपें गये। हादसे की जानकारी क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को दी गयी विधायक ने इस हृदय विदारक सड़क हादसे पर बेहद दुख प्रकट शोक संवेदना व्यक्त कर जांच के लिए निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version