Friday, April 24, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सड़क हादसे में मामा भांजे समेत तीन कि दर्दनाक मौत बरही के अमरपुर में हुआ हादसा

सड़क हादसे में मामा भांजे समेत तीन कि दर्दनाक मौत बरही के अमरपुर में हुआ हादस

कटनी- बरही से 10 किलोमीटर दूर मोटर साईकिलो में हुई सीधी भिड़ंत में मामा-भांजे सहित 3 शख्स की अकाल मौत हो गईं तो वही 4, अन्य बाईक सवार घायल हुए है, सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया, जिनमे 3 की हालत गंभीर होने पर कटनी रेफर कर दिया गया है। यह भीषण सड़क हादसा तहसील मुख्यालय बरही से 10 किलोमीटर दूर उमरिया जिले के अमरपुर में सोमवार की शाम हुआ है, जिसमे कटनी जिले के बरही तहसील के 15 वर्षीय अनुज पिता भगवानदास कोल और उसके मामा 22 साल के अनिल कोल ग्राम खिरवा-घूनौर सहित एक अन्य युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। घायल वीर पिता आयका कोल 18 वर्ष निवासी मुगवानी, पुनीत पिता सुरेश सेन 18 वर्ष मुग़गवानी, सूरज पिता संतोष कोल 15 वर्ष निवासी पथरहटा, पुष्पराज पिता प्यारे लाल 28 वर्ष पथरहटा, जिला उमरिया घायल है, जिनमे 3 घायलों की हालत गंभीर होने पर कटनी रेफर कर दिया गया है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि