Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का एलान, मध्य प्रदेश के बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवार का नाम भी इस सम्मानित सूची में शामिल

कई लोगों को सम्मान
मध्य प्रदेश के बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवार, महाराष्ट्र के 90 वर्षीय आदिवासी तारपा वादक भीकल्या लड़क्या ढिंडा (जो लौकी और बांस से बना एक वाद्य यंत्र है), और जम्मू और कश्मीर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बृज लाल भट का नाम भी इस सम्मानित सूची में शामिल है।
पद्म श्री पुरस्कार विजेता
- अंके गौड़ा
- आर्मिडा फर्नांडीज
- भगवानदास रायकवार
- भिकल्या लाडक्या ढिंडा
- बृज लाल भट्ट
- बुधरी ताती
- चरण हेम्ब्रम
- चिरंजी लाल यादव
- धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
- गफरूद्दीन मेवाती जोगी
- हैली वार
- इंद्रजीत सिंह सिद्धू
- के पजानिवेल
- कैलाश चंद्र पंत
- खेम राज सुंदरियाल
- कोल्लाक्कयिल देवकी अम्मा जी
- कुमारसामी थंगराज
- महेंद्र कुमार मिश्र
- मीर हाजीभाई कासमभाई
- मोहन नगर
- नरेश चंद्र देव वर्मा
- नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला
- नूरुद्दीन अहमद
- ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
- पद्मा गुरमेत
- पोखिला लेकथेपी
- पुन्नियामूर्ति नटेसन
- आर कृष्णन
- रघुपत सिंह
- रघुवीर तुकाराम खेडकर
- राजस्तपति कलियप्पा गौंडर
- रामा रेड्डी ममिदी
- रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
- एस जी सुशीलम्मा
- संग्युसांग एस पोन्गेनर
- शफी शौक
- श्रीरंग देवबा लाड
- श्याम सुंदर
- सीमांचल पात्रो
- सुरेश हनागावडी
- तगा राम भील
- तेची गुबिन
- तिरुवरुर बक्तवत्सलम
- विश्व बन्धु
- युमनाम जात्रा सिंह
एशिया का पहला मानव दूध बैंक स्थापित किया
इस लिस्ट में मुंबई की बाल रोग विशेषज्ञ आर्मिडा फर्नांडिस भी शामिल हैं, जिन्होंने एशिया का पहला मानव दूध बैंक स्थापित किया, जिससे शिशुओं के जीवित रहने की संभावनाओं में सुधार हुआ है।
दुनिया का सबसे बड़ा निशुल्क पुस्तकालय के लिए सम्मान
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर से ‘गुमनाम नायकों’ की श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुने गए 45 ‘शख्सियत’ में विश्व का सबसे बड़ा निशुल्क पुस्तकालय स्थापित करने वाले एक पूर्व बस कंडक्टर, एशिया का पहला मानव दूध बैंक बनाने वाले एक बाल रोग विशेषज्ञ और एक 90 वर्षीय दुर्लभ वाद्य यंत्र वादक शामिल हैं।
कभी बस कंडक्टर रहे अंके गौड़ा ने दुनिया का सबसे बड़ा निशुल्क पुस्तकालय ‘पुस्तक माने’ स्थापित किया, जिसमें 20 भाषाओं में 20 लाख से अधिक पुस्तकें और दुर्लभ पांडुलिपियां शामिल हैं। कर्नाटक के मैसूरु के पास हरलाहल्ली गांव के 75 वर्षीय पुस्तक प्रेमी को पूरे भारत में शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने के उनके अनूठे प्रयास के लिए पद्म श्री के लिए चुना गया है।
गुमनाम नायकों की श्रेणी में इनको सम्मान
मध्य प्रदेश के भगवादास रायकवार और जम्मू-कश्मीर के बृज लाल भट को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
बुदरी थाटी और चरण हेम्ब्रम को पद्म श्री सम्मान
छत्तीसगढ़ के बुदरी थाटी और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यूपी से चिरंजी लाल और गुजरात से धार्मिकलाल का नाम
गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, गुजरात से धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या का शामिल हैं।
कई गुमनाम नायकों को किया जाएगा सम्मानित
दरअसल, इस वर्ष के पद्म पुरस्कार से भारत के कोने-कोने से आए कई गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाशिए पर रहे पिछड़े और दलित समुदायों, आदिम जनजातियों और दूरदराज के दुर्गम इलाकों से आने वाले लोग शामिल हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, दलितों और आदिवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है – स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आजीविका, स्वच्छता, सतत विकास आदि को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।
अंके गौड़ा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान
कर्नाटक के अंके गौड़ा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का एलान, यूपी से चिरंजी लाल यादव, कर्नाटक के अंके गौड़ा समेत 45 को सम्मान
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री विजेताओं के नामों का एलान कर दिया गया है। कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की अरमिडा फर्नांडिस को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में मध्य प्रदेश के भगवदास रायकवार और जम्मू-कश्मीर के बृज लाल भट्ट का भी नाम शामिल है।








