Site icon Yashbharat.com

तिलक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विविध सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन

IMG 20260207 WA0044

तिलक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विविध सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोज

कटनी -पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा कटनी प्रक्षेत्र अंतर्गत बिजौरी स्थित मानव जीवन विकास समिति के प्रांगण में आयोजित विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विविध सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

शिविर के दूसरे दिन एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा बिजौरी ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता एवं सामूहिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इसके उपरांत मानव जीवन विकास समिति के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शाम के सत्र में एक बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. माधुरी गर्ग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।” उन्होंने एनएसएस के माध्यम से नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भावना के विकास पर बल दिया।

वहीं डॉ. सूचि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज के वास्तविक मुद्दों को समझने और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।” उन्होंने युवाओं से सामाजिक संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत डॉ. भूपेंद्र शुक्ल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना ही नेतृत्व की वास्तविक पहचान है, और एनएसएस इस भावना को व्यवहार में उतारने का मंच प्रदान करता है।” उन्होंने स्वयंसेवकों को निरंतर समाज सेवा से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एनएसएस के संयोजक डॉ सुनील त्रिपाठी, डॉ अतुल कुमार के साथ डॉ संगीता बसरानी, डॉ विजय कुमार भी आज इस शिविर में उपस्थित रहें। आज के इस शिविर में स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही और शिविर के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया।

Exit mobile version