विश्व जूनोसिस दिवस पर पशुपालकों को किया गया जागरूक, 42 पशुओं का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण

 

विश्व जूनोसिस दिवस पर पशुपालकों को किया गया जागरूक, 42 पशुओं का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण

कटनी । विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय (पॉलीक्लीनिक), कटनी में जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों (जूनोसिस) के प्रति आमजन एवं पशुपालकों को जागरूक करना तथा रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पशुपालकों एवं गणमान्य नागरिकों को जूनोटिक रोगों, उनके संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, स्वच्छ पशुपालन, समय पर टीकाकरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि रेबीज, ब्रुसेलोसिस, एन्थ्रेक्स तथा लेप्टोस्पायरोसिस जैसे अनेक रोग पशुओं से मनुष्यों में फैल सकते हैं, जिनकी रोकथाम जागरूकता एवं नियमित टीकाकरण से संभव है।

इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर में लगभग 42 पालतू पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नीता मनोचा, डॉ. साकेत मिश्रा, डॉ. रवि कटारिया, अतुल भुजिया,  राकेश कुशवाहा,  हजरत मंसूरी सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित पशुपालकों से अपने पालतू पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय-समय पर टीकाकरण कराने तथा जूनोटिक रोगों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।

Exit mobile version