katniमध्यप्रदेश

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव,सावन सोमवार के साथ इस बार नागपंचमी का भी पावन संयोग रहा 

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव,सावन सोमवार के साथ इस बार नागपंचमी का भी पावन संयोग रहा

 

कटनी। सावन के पावन तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में शिवलिंग निर्माण, अभिषेक, हवन एवं विशेष पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।

 

सावन सोमवार के साथ इस बार नागपंचमी का भी पावन संयोग रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सामूहिक अभिषेक एवं हवन-पूजन किया गया।

 

मंदिरों में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। नागपंचमी के अवसर पर भी श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के संयोग से जिलेभर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Back to top button