katniमध्यप्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुबह से मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें, शिवलिंग निर्माण व अभिषेक-पूजन का दौर जारी

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुबह से मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें, शिवलिंग निर्माण व अभिषेक-पूजन का दौर जार

कटनी। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग निर्माण कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसरों में अभिषेक, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।

सावन सोमवार के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे शहर में सावन सोमवार को लेकर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।

Back to top button