Site icon Yashbharat.com

कैमोर में स्व पं आर के शर्मा की पुण्यतिथि पर मानस पाठ एवं भंडारा,मेधावी छात्र- छात्राओं का होगा सम्मान

images 18 1

कैमोर। श्रमिकों के मसीहा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व पं आर के शर्मा की 36 वीं पुण्यतिथि पर कैमोर सीमेंट मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा इस बार भी एसीसी प्लांट के मुख्य द्वार पर स्थित इंटक कार्यालय में अखंड मानस पाठ, हवन पूजन, श्रद्धाजंलि सभा एवं भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

दो दिवसीय इस आयोजन के तहत 12 जून को सुबह 10 बजे से अखंड मानस पाठ का शुभारंभ होगा जिसका समापन 13 जून को सुबह 10 बजे होगा। हवन पूजन के पश्चात एसीसी के क्लस्टर हेड एच आर एच पी सिंह के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम होगा। ततपश्चात प्रसाद वितरण और भंडारा होगा। इस अवसर पर नगर के प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह भी इंटक द्वारा किया जाएगा।

इंटक अध्यक्ष अनिल मौर्या, कार्यकारी अध्यक्ष के के तिवारी, जनरल सेक्रेटरी पंकज पीढिया,कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्रमिक भाईयों से स्व आर के शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Exit mobile version